
'आधार सिर्फ पहचान पत्र, नागरिकता या पते का सबूत नहीं'; सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर
Published at : 2026-05-19 19:45:33
सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर केंद्र, राज्यों और निर्वाचन आयोग को यह सुनिश्चित करने के निर्देश देने की मांग की गई है कि आधार का उपयोग केवल पहचान के प्रमाण के रूप में किया जाए, न कि नागरिकता, निवास स्थान, पता या जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में। यह याचिका अश्विनी कुमार उपाध्याय ने दायर की है।