5.9 की तीव्रता से कांपी धरती, आधी नींद में सड़कों पर भागे लोग, खिड़की-दरवाजे से आने लगी डरावानी आवाजें

5.9 की तीव्रता से कांपी धरती, आधी नींद में सड़कों पर भागे लोग, खिड़की-दरवाजे से आने लगी डरावानी आवाजें

Published at : 2026-08-22 18:14:49
5.9 तीव्रता के जोरदार भूकंप के झटकों से जापान में अफरा-तफरी मच गई. भूकंप का केंद्र दक्षिणी इबारकी प्रांत में 70 किलोमीटर की गहराई में था. झटके इतने तेज थे कि खिड़की-दरवाजे खड़खड़ाने लगे. डरे-सहमे लोग आधी रात को ही घरों से निकलकर सड़कों की तरफ भागे. प्रशासन ने फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं जताया है. हालांकि, कुछ ही हफ्तों पहले कुमामोटो में आए 7.1 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप की खौफनाक यादें ताजा हो गईं.