भारत ने कतर के 'फादर अमीर' के लिए एक दिन के राष्ट्रीय शोक का किया ऐलान, PM मोदी ने दुख जताया

भारत ने कतर के 'फादर अमीर' के लिए एक दिन के राष्ट्रीय शोक का किया ऐलान, PM मोदी ने दुख जताया

Published at : 2026-07-12 16:23:06
भारत सरकार ने कतर के 'फादर अमीर' शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन के बाद 13 जुलाई को एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है. सरकार की ओर जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस दिन पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा. पीएम ने शोक जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के पूर्व अमीर के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने उन्हें एक दूरदर्शी नेता बताया, जिन्होंने कतर को शानदार विकास और समृद्धि की ओर अग्रसर किया और भारत के सच्चे मित्र बने रहे. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, "कतर राज्य के 'फादर अमीर', महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है. वह एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि के उच्च स्तर तक पहुंचाया. हम उन्हें एक सच्चे मित्र के रूप में भी याद करते हैं; फरवरी 2024 में कतर की अपनी पिछली यात्रा के दौरान उनसे मिलने का सौभाग्य मुझे मिला था. ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करे." Ministry of External Affairs- "Government of India has declared one-day national mourning tomorrow, 13 July 2026, as a mark of respect for His Highness Sheikh Hamad bin Khalifa Al-Thani, Father Amir of the State of Qatar, who passed away today." The National Flag will be flown... pic.twitter.com/sVhTwm9cVx — ANI (@ANI) July 12, 2026 रिजिजू के जल्द जाएंगे कतर इस बीच, जारी बयान के अनुसार, संसदीय मामलों और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू के जल्द ही कतर जाने की संभावना है ताकि वे भारत सरकार की ओर से शोक व्यक्त कर सकें. दुनिया भर के नेताओं ने कतर के पूर्व अमीर के निधन पर शोक जताया है. पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और यूएई के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद ने भी कतर के पूर्व अमीर, शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त किया. समर्थन और एकजुटता जाहिर की शेख हमद को "महान नेता और राजनेता" बताते हुए, शरीफ ने "इस दुखद अवसर पर" पूरे अल थानी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कतर के साथ पाकिस्तान का समर्थन और एकजुटता जाहिर की. उन्होंने लिखा, "पाकिस्तान की जनता और सरकार की ओर से, और अपनी ओर से भी, मैं इस दुखद अवसर पर कतर के अमीर, महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी- जो मेरे प्रिय भाई हैं- अल थानी परिवार के सम्मानित सदस्यों, सरकार और कतर की भाईचारे वाली जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं. दुख की इस घड़ी में हम उनके साथ एकजुटता से खड़े हैं." हम सबके लिए एक बड़ी क्षति:UAE UAE के प्रधानमंत्री ने दिवंगत पूर्व अमीर को श्रद्धांजलि दी. UAE के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद ने लिखा, "मेरे भाई शेख तमीम बिन हमद अल थानी और कतर के भाई-बहनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. हम सबने 'फादर अमीर' शेख हमद बिन खलीफा अल थानी को खो दिया है, जो उनके और हम सबके लिए एक बड़ी क्षति है." "ईश्वर उन पर अपनी कृपा बनाए रखे, उन्हें जन्नत में ऊंचा स्थान दे. कतर के लोगों व उनके सभी चाहने वालों को धैर्य और सांत्वना दे. हम सब ईश्वर के ही हैं और अंततः उन्हीं के पास लौटकर जाना है." अर्थव्यवस्था को बदलने का श्रेय शेख हमद को कतर की अर्थव्यवस्था को बदलने का श्रेय दिया जाता है. उन्होंने 1996 में लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) का पहला कंटेनर भेजने से लेकर देश को दुनिया के सबसे बड़े LNG निर्यातकों में से एक बनाने तक का सफर तय किया. एलन फ्रॉमहर्ज की किताब 'कतर: अ मॉडर्न हिस्ट्री' की मानें तो 1952 में जन्मे शेख तमीम बिन हमद अल थानी UK में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद 1971 में कतर की सेना से जुड़ गए. 1995 में उन्होंने बिना किसी खून-खराबे वाले तख्तापलट के जरिए अपने पिता-जो उस समय कतर के अमीर थे, से सत्ता अपने हाथ में ले ली.