Ground Report: नेपाल बाढ़ ग्राउंड रिपोर्ट: त्रिशूली का सबसे प्रसिद्ध बाजार मलबे में तब्दील, 150 से अधिक बहुमंजिला मकान जमींदोज

Ground Report: नेपाल बाढ़ ग्राउंड रिपोर्ट: त्रिशूली का सबसे प्रसिद्ध बाजार मलबे में तब्दील, 150 से अधिक बहुमंजिला मकान जमींदोज

Published at : 2026-08-29 08:46:18
Ground Report: नेपाल में तिब्बत ग्लेशियर टूटने और भोटेकोशी-त्रिशूली नदी में आए उफान के बाद हालात बेहद भयावह हो गए हैं. नुवाकोट जिले का सबसे प्रसिद्ध और पुराना त्रिशूली बाजार पूरी तरह से तबाह हो चुका है. कभी रौनक और चहल-पहल से गुलजार रहने वाले इस व्यापारिक केंद्र का 50% से अधिक हिस्सा मलबे और रेत में दफन हो गया है. ग्राउंड जीरो मौजूद न्यूज नेशन के संवाददाता सैयद आमिर के मुताबिक नदी का जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ा कि तट से 50 फीट नीचे बहने वाली नदी पांच से छह मंजिला इमारतों तक पहुंच गई और देखते ही देखते सब कुछ बहा ले गई. विनाश की ऊंचाई: बाढ़ के साथ आए कीचड़ और मलबे का वेग 6 से 8 मंजिला इमारतों की ऊंचाई तक था. त्रिशूली बाजार के पास बने दो पक्के पुल पानी के तेज उफान में ताश के पत्तों की तरह ढह गए, जिनका अब नामोनिशान भी नहीं बचा है. नदी किनारे स्थित स्कूल, कॉलेज और मस्जिद समेत 150 से अधिक घर पूरी तरह जमींदोज हो चुके हैं. स्थानीय लोगों के आशियाने इस कदर गायब हो चुके हैं कि अब जमीन का बेस तक नजर नहीं आ रहा है, जिससे दोबारा बसावट पर सवाल खड़े हो गए हैं.