Middle East Tension: ईरान का नया सर्वोच्च नेता बनते ही मोजतबा खामेनेई ने दिया कड़ा संदेश, जानें अमेरिका-इस्राइल के लिए क्या कहा?

Middle East Tension: ईरान का नया सर्वोच्च नेता बनते ही मोजतबा खामेनेई ने दिया कड़ा संदेश, जानें अमेरिका-इस्राइल के लिए क्या कहा?

Published at : 2026-03-09 14:01:58
Middle East Tension: ईरानी सुप्रीम लीडर आयातुल्ला खामेनेई की अमेरिका-इस्राइल के हमले में मौत हो गई थी. अब उनके बेटे आयातुल्ला मोजतबा खामेनेई की देश के नए सुप्रीम लीडर नियुक्त किए गए हैं. पद पर आसीन होते ही मोजतबा का पहला बयान सामने आया है. उन्होंने अपने पहले बयान में ही देश को एकता और मजबूती का संदेश दिया. खास बात है कि मोजतबा का पहला बयान ऐसे वक्त पर सामने आया है, जब ईरान अमेरिका और इस्राइल के हमलों से जूझ रहा है.मोजतबा खामेनई ने कहा कि वर्तमान संकट के खिलाफ ईरान की जनता और सशस्त्र बल मजबूती से खड़े हैं. दुश्मनों की हर साजिश के बावजूद ईरान डगमगाने वाला नहीं है. ये मुश्किल वक्त हैं. हमारी इच्छाशक्ति और विश्वास हमको मजबूत बनाकर रखेगा. हर एक चुनौती का सामना करने के लिए हम तैयार है.