
'अधिकारियों को टिप देने में हर्ज नहीं', कर्नाटक मंत्री के बयान पर मचा बवाल; बीजेपी ने की माफी की मांग
Published at : 2026-09-21 01:16:22
कर्नाटक के हासन जिले के प्रभारी मंत्री के.एम. शिवलिंगेगौड़ा के सरकारी अधिकारियों को 'टिप' देने संबंधी बयान पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। इस बयान का बीजेपी और स्थानीय किसानों ने कड़ा विरोध किया, जिसके बाद मंत्री ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया।