
छात्रों में बहेगी भारतीय सामाजिक-सांस्कृतिक ज्ञान की गंगा, रानी लक्ष्मीबाई की शौर्य गाथा समेत ये पाठ जोड़े गए
Published at : 2026-04-10 20:30:00
एनसीईआरटी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नौवीं के लिए हिंदी की नई पुस्तक जारी की है। 'गंगा' नामक इस पुस्तक में परशुराम-लक्ष्मण संवाद, रानी लक्ष्मीबाई की शौर्य गाथा और रैदास के पद सरीखे पाठ हैं।