'होर्मुज जलडमरूमध्य के पास दुश्मन ड्रोन को मार गिराया': अमेरिका से तनाव के बीच ईरान का बड़ा दावा
Published at : 2026-05-25 18:14:54
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक दुश्मन ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। यह नहीं बताया गया है कि यह ड्रोन किस देश संबंधित है। ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि इस ड्रोन को स्वदेशी इंटरसेप्टर ड्रोन से मार गिराया गया है। ईरानी सेना ने इस घटना पर टिप्पणी करने से इनकार किया है।