स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:रिश्तों में मधुरता और सच्चाई बनाए रखने के लिए बातचीत करते रहना चाहिए

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:रिश्तों में मधुरता और सच्चाई बनाए रखने के लिए बातचीत करते रहना चाहिए

Published at : 2026-03-31 23:00:00
आज प्रतिस्पर्धा के कारण कई समस्याएं बढ़ रही हैं। हर व्यक्ति स्वयं को श्रेष्ठ साबित करना चाहता है, अपने विचारों, रुचियों और स्वभाव को ही सही मानता है। इस कारण सार्थक संवाद यानी बातचीत नहीं हो रही है। आज के संवाद या तो सतही हैं या प्रायोजित हैं। रिश्तों में मधुरता और सच्चाई बनाए रखने के लिए आवश्यक संवाद नहीं हो रहे। संवाद सच्चे हों, तो वे सभी के लिए लाभकारी होते हैं। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए आपसी संबंध सुधारने के लिए क्या करें? आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें।