
नाइजीरिया में बड़ा विमान हादसा, ओन्डो राज्य में मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश, 32 लोग थे सवार
Published at : 2026-10-05 16:49:16
Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बड़ा विमान हादसा हो गया है. ओन्डो राज्य में सैन्य विमान क्रैश हो गया. विमान में 32 लोग सवार थे. मलबे का पता लगा लिया गया है. टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है. विमान में 7 क्रू मेंबर भी सवार थे. नाइजीरिया के दक्षिण-पश्चिमी ओन्डो राज्य में 32 लोगों को लेकर जा रहा एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान का मलबा इग्बोकोडा स्थित नौसैनिक अड्डे के पास मिला है. विमान बेनिन से लागोस जा रहा था, लेकिन रास्ते में उससे संपर्क टूट गया. नाइजीरिया के विमानन मंत्री फेस्टस केयामो ने बताया कि मलबा मिलने के बाद खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान में 25 यात्री और 7 चालक दल के सदस्य सवार थे. News Alert! Military aircraft with 32 on board crashes in southern Nigeria, and a rescue operation is under way, AP report, quoting officials. pic.twitter.com/EGTDPFIwlH — Press Trust of India (@PTI_News) October 5, 2026 लागोस के लिए भरी थी उड़ान स्थानीय समयानुसार सुबह 9:13 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल का विमान से संपर्क टूट गया था. इसके बाद रेडियो के जरिए संपर्क करने की कई कोशिशें की गईं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. नाइजीरियाई वायुसेना ने बताया कि विमान एटीआर-42 था और नियमित उड़ान से लागोस जा रहा था. दुर्घटनास्थल पर बचाव दल तैनात कर दिए गए हैं. यह भी पढ़ें: फ्लाईदुबई जैसी ब्रिटिश एयरवेज में इमरजेंसी, कुछ ही मिनट में 28000 फीट नीचे आई फ्लाइट, लंदन से शिकागो के लिए भरी थी उड़ान अभी तक मौत की पुष्टि नहीं विमानन मंत्री फेस्टस केयामो ने बताया कि उन्होंने नाइजीरियाई वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल संडे केल्विन अनेके से बात की है. उन्होंने बचाव अभियान में विमानन मंत्रालय की ओर से हर संभव मदद और सहयोग देने की बात कही है. अधिकारियों ने अभी तक किसी की मौत या घायल होने की पुष्टि नहीं की है. विमान को कितना नुकसान हुआ है, इसकी भी फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है. यह भी पढ़ें: कांगो नदी में दो नावों में टक्कर, 30 लोगों की मौत; दर्जनों लापता