
एलन मस्क की पार्टनर शिवॉन जिलिस ने की ब्रेकअप की पुष्टि, एक हफ्ते में प्यार से अलगाव तक पहुंची बात
Published at : 2026-10-03 03:46:57
Elon Musk-Shivon Zilis Breakup: न्यूरालिंक की एग्जीक्यूटिव शिवोन जिलिस ने एलन मस्क के साथ अपने रिश्ते के खत्म होने की पुष्टि की है. दोनों के चार बच्चे हैं. जिलिस के मुताबिक, यह रिश्ता अचानक खत्म हुआ और उन्हें इसके लिए किसी तरह की पूर्व सूचना नहीं मिली थी. जिलिस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की. उनका यह बयान उन रिपोर्ट्स के बीच आया, जिनमें दावा किया गया था कि एलन मस्क ने उन्हें एक्स पर अनफॉलो कर दिया है. एक सप्ताह के भीतर खत्म हुआ दोनों का रिश्ता शिवोन जिलिस ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर रिश्ते से अलग होने की स्थिति में पहुंचना उनके लिए बेहद मुश्किल रहा. हालांकि, उन्होंने कहा कि परिस्थितियां कभी-कभी इस तरह बदल जाती हैं. अपनेृी पोस्ट में जिलिस ने एलन मस्क के साथ बिताए समय को याद करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि वह उनके जीवन में समझ, स्थिरता और स्नेह लेकर आ सकीं. उन्होंने कहा कि मस्क के शुरुआती जीवन के संघर्षों और लगातार दबाव के बीच वह चाहती थीं कि उन्हें ऐसा रिश्ता मिले, जहां उन्हें शांति, सुरक्षा और गहराई से समझे जाने का अनुभव हो. It’s hard to go from in love to let go in a week with no warning, but that’s just how it is sometimes 🤷🏻♀️ I feel happy that I got to show Elon how it feels to be deeply understood, nurtured, and peacefully loved with stability and gentleness. Given the tumultuous nature of his… https://t.co/HAOfjxrIig pic.twitter.com/lgL0GVzD2R — Shivon Zilis (@shivon) October 2, 2026 मस्क को लेकर क्या बोलीं जिलिस? जिलिस ने अपने घर और परिवार को मस्क के लिए एक सुरक्षित और सुकून भरी जगह बताया. उनके मुताबिक, परिवार के बीच मस्क को अपनापन और खुशी मिलती थी और यह उनके व्यस्त तथा तनावपूर्ण जीवन से अलग एक शांत माहौल था. उन्होंने यह भी कहा कि एलन मस्क के तनाव के दौरान उन्हें भावनात्मक सहारा देना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना उन्हें अच्छा लगता था. जिलिस ने स्वीकार किया कि अब उन्हें उनकी काफी याद आएगी. बच्चों को बताया रिश्ते की विरासर रिश्ता खत्म होने के बावजूद जिलिस ने अपने बच्चों को इस रिश्ते की सबसे बड़ी और सकारात्मक विरासत बताया. उन्होंने कहा कि उनके चार बच्चे उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और वे उनके लिए हमेशा आभारी रहेंगी. जिलिस ने उम्मीद जताई कि भविष्य में वह और मस्क बच्चों की परवरिश मिलकर कर सकेंगे और उनके बीच दोस्ती तथा सम्मान का रिश्ता कायम रहेगा. उन्होंने यह भी साफ किया कि अलग होने के बाद भी वह मस्क की परवाह करती हैं और उनकी खुशी की कामना करती रहेंगी. कब हुआ मस्क और जिलिस के बच्चों का जन्म? बता दें कि टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क और शिवोन जिलिस के बच्चों का जन्म 2021 से 2025 के बीच हुआ. रिपोर्टों के मुताबिक, बच्चों का जन्म आईवीएफ के जरिए हुआ है. हालांकि दोनों के रिश्तों को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है. कौन हैं शिवॉन जिलिस? बता दें कि शिवॉन जिलिस को वैश्विक टेक इंडस्ट्री की एक बेहद प्रभावशाली महिला माना जाता है. उनका जन्म कनाडा के ओंटारियो में हुआ था. शिवॉन ने अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है. वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया का बड़ा नाम रही हैं. साथ ही वह एलन मस्क की कंपनी से जुड़ने से पहले OpenAI में भी काम कर चुकी हैं. ये भी पढ़ें: ‘जीनियस लोगों को ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए’, आखिर क्यों स्पर्म डोनेशन पर जोर दे रहे हैं एलन मस्क? वर्तमान में शिवॉन जिलिस न्यूरालिंक में ऑपरेशंस और स्पेशल प्रोजेक्ट्स की डायरेक्टर हैं. पिछले साल फरवरी में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर गए थे, तब ब्लेयर हाउस में पीएम मोदी से एलन मस्क से मुलाकात की थी. इस दौरान शिवॉन जिलिस भी वहां अपने बच्चों के साथ मौजूद थीं. उस दौरान कई तस्वीरें भी सामने आई थी. ये भी पढ़ें: Explainer: क्या AI इंसानों से भी ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगा? एलन मस्क के ‘सुपर-ह्यूमन’ दावे का क्या मतलब है?