स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:सभी समस्याओं के मूल कारण अज्ञान और वे भ्रम हैं जो जीवन की सच्चाई से दूर रखते हैं

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:सभी समस्याओं के मूल कारण अज्ञान और वे भ्रम हैं जो जीवन की सच्चाई से दूर रखते हैं

Published at : 2026-09-21 23:00:00
सभी समस्याओं के मूल कारण अज्ञान, अविवेक और वे भ्रम हैं जो हमें जीवन की सच्चाई से दूर रखते हैं। संसार में मूलतः दो ही स्थितियां हैं- सत्य और असत्य। सत्य वह है जो नित्य, स्थायी और सनातन है; जबकि असत्य वह है जो वास्तव में अस्तित्व में नहीं है, केवल एक भ्रम है। जीवन को सही दिशा देने के लिए इस अंतर को समझना आवश्यक है। यही समझ विवेक कहलाती है। विवेक ही वह शक्ति है, जिसके माध्यम से हम सत्य और असत्य के बीच का भेद पहचान पाते हैं। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए जीवन का सत्य कैसे मालूम होता है? आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।