मक्का रक्षा समझौते में शामिल होगा बांग्लादेश? विदेश राज्य मंत्री ने 'राष्ट्रीय हित' का जिक्र कर यह कहा

मक्का रक्षा समझौते में शामिल होगा बांग्लादेश? विदेश राज्य मंत्री ने 'राष्ट्रीय हित' का जिक्र कर यह कहा

Published at : 2026-09-01 15:18:46
बांग्लादेश की विदेश राज्य मंत्री शमा ओबेद इस्लाम ने मक्का संयुक्त रक्षा संधि में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे किसी भी बहुपक्षीय गठबंधन में शामिल होने का फैसला बांग्लादेश के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। इससे पहले बांग्लादेश ने इस संधि में शामिल होने को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं।