
राजस्थान: अजमेर में इजरायली महिला से छेड़छाड़, वीडियो वायरल होने के बाद चार आरोपितों को दबोचा
Published at : 2026-09-29 21:24:27
इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता के बहुप्रसारित वीडियो पर अजमेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। महिला पर्यटक जब किशनगढ़ डंपिंग यार्ड में वीडियो बना रही थी, तब कुछ युवकों ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और अश्लील टिप्पणियां कीं।