अमेरिका में नमाज के बाद बड़ा हमला, मस्जिद के बाहर 3 लोगों की मौत, नाबालिग हमलावरों ने खुद को भी उड़ाया

अमेरिका में नमाज के बाद बड़ा हमला, मस्जिद के बाहर 3 लोगों की मौत, नाबालिग हमलावरों ने खुद को भी उड़ाया

Published at : 2026-05-19 00:54:30
अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैन डिएगो काउंटी में बड़ा हमला हुआ है। सबसे बड़े इस्लामिक सेंटर में सोमवार को दो हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें अभी तक 3 लोगों की मौत हो गई है। हैरान करने वाली बात है कि हमलावर दो नाबालिग हैं। पुलिस अब हमले के पूरे घटनाक्रम और इसके पीछे की मंशा की जांच कर रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए FBI भी जांच में शामिल हो गई है. अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल इस बात की पड़ताल की जा रही है कि हमला धार्मिक नफरत से प्रेरित था या नहीं. इस हमले में एक गार्ड समेत तीन लोग मौके पर मारे गए। हमला करने के बाद दोनों हमलावर पास की गली में गए और खुद को गोली मार ली। FBI और लोकल पुलिस का कहना है कि ये मुस्लिम समुदाय को टारगेट कर किया गया 'संदिग्ध हेट क्राइम' हो सकता है। जांच चल रही है। Penembakan terjadi di Islamic Center of San Diego, California, sesaat sebelum salat Zuhur, Senin (18/5/2026) waktu setempat. Insiden ini menewaskan tiga orang, termasuk petugas keamanan masjid, sementara dua terduga pelaku juga dilaporkan tewas. FBI menyelidiki kasus ini... pic.twitter.com/c9JsRr0mWN — SINDOnews (@SINDOnews) May 19, 2026 मस्जिद में थे स्कूली बच्चे न्यूज एजेंसी 'रॉयटर्स' के मुताबिक, ये वारदात दोपहर करीब 12 बजे से ठीक पहले हुई। उस वक्त मस्जिद परिसर में लोग मौजूद थे। अचानक गोलियों की आवाज गूंजते ही नमाजियों और परिसर में चल रहे स्कूल के बच्चों में चीख-पुकार मच गई। चारों तरफ अफरा-तफरी फैल गई। पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान सैन डिएगो के पुलिस प्रमुख स्कॉट वाह्न ने बताया कि हमले के तुरंत बाद भारी पुलिस बल ने मोर्चा संभाल लिया। मस्जिद परिसर के डे-स्कूल में पढ़ रहे सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई है। जांचकर्ताओं को पास की सड़क पर खड़ी एक संदिग्ध कार मिली। कार के अंदर 17 और 19 साल के दो किशोरों के शव थे। पुलिस का मानना है कि ये दोनों ही मस्जिद पर हमला करने वाले मुख्य शूटर थे। वारदात के बाद दोनों ने कार में खुद को गोली मार ली।