US Iran Conflict LIVE Updates: ईरान ने दी राहत, बोला- नागरिक जहाजों के लिए खुला रहेगा होर्मुज

US Iran Conflict LIVE Updates: ईरान ने दी राहत, बोला- नागरिक जहाजों के लिए खुला रहेगा होर्मुज

Published at : 2026-04-13 00:23:11
US Iran Conflict LIVE Updates: मिडिल-ईस्ट में शांति की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच हुई अहम बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में करीब 21 घंटे तक चली इस वार्ता के बावजूद दोनों देशों के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई, जिससे सीजफायर पर संकट और गहरा गया है. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान ने जंग खत्म करने के लिए अमेरिका की शर्तों को स्वीकार नहीं किया. बातचीत में रुकावट आने के बाद वेंस को वापस अमेरिका लौटना पड़ा. वहीं, ईरान ने भी इस वार्ता को असफल बताया और आरोप लगाया कि अमेरिका ने जरूरत से ज्यादा शर्तें रखीं, जिन पर सहमति बनाना मुश्किल था. यह भी पढ़ें- ट्रंप ने होर्मुज पर लगाई नाकेबंदी, बिना इजाजत के कोई जहाज नहीं निकल सकेगा दरअसल, इस बातचीत का मकसद दो हफ्तों के अस्थायी सीजफायर को स्थायी शांति समझौते में बदलना था. अमेरिका की तरफ से जेडी वेंस ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जबकि ईरान की ओर से संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर कालीबाफ समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे. अब इस नाकाम वार्ता के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए न्यूज नेशन के साथ...