IWT: सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान क्यों कर रहा ड्रामा? हर मंच से भारत को कोस रहा, समझें रणनीति
Published at : 2026-09-27 13:31:05
पाकिस्तान सिंधु जल संधि के निलंबन को लेकर भारत पर हमलावर है। वह दुनिया के हर एक मंच पर भारत पर पानी को हथियार बनाने का आरोप लगा रहा है। हालांकि, सच्चाई इसके ठीक उलट है। पाकिस्तान ने जल सुरक्षा को लेकर दशकों तक कुछ नहीं किया बल्कि सिर्फ आतंकवाद को बढ़ावा दिया। आज पाकिस्तान अपनी करनी का फल भोग रहा है।