Switzerland में नीदरलैंड के पर्यटकों की Bus पलटने से कई लोगों की मौत

Switzerland में नीदरलैंड के पर्यटकों की Bus पलटने से कई लोगों की मौत

Published at : 2026-09-11 03:13:00
स्विट्जरलैंड के पूर्वी हिस्से में नीदरलैंड के पर्यटकों की बस पलट जाने से कई लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बस ग्राउबुंडेन के आल्प्स क्षेत्र में सुश एवं जर्नेज गांवों के बीच पलट गई और बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य कर रहे हैं। पुलिस ने इस दुर्घटना में हताहत हुए लोगों की संख्या की जानकारी अभी नहीं दी है। स्विट्जरलैंड के मीडिया के अनुसार, बस में 48 लोग सवार थे। नीदरलैंड के यात्रा उद्योग से जुड़े संगठन एएनवीआर की एक प्रवक्ता ने ‘ब्लिक’ अखबार को बताया कि यात्री उनके देश के नागरिक थे। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि बस सड़क किनारे लगे सुरक्षा अवरोधक से टकराने के बाद पलट गई। माना जा रहा है कि हादसे में कोई अन्य वाहन शामिल नहीं था। मीडिया के अनुसार, घटनास्थल पर बचाव एवं राहत कार्य के लिए कई एम्बुलेंस और पांच हेलीकॉप्टर भेजे गए हैं।