'ईरान पूरी तरह से हो गया तबाह', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर कही ये बात

'ईरान पूरी तरह से हो गया तबाह', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर कही ये बात

Published at : 2026-03-15 01:51:52
US-Israel Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग शुरू हुए आज 16 दिन हो गए. इन दौरान अमेरिका और इजरायल ने ईरान में जमकर तबाही मचाई है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि इस युद्ध में ईरान पूरी तरह से तबाह हो चुका है. इसके साथ ही उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर कहा है कि, इस मार्ग से तेल लेने वाले दुनिया के देशों को उसकी सुरक्षा करनी चाहिए. जिसमें हम उनका भरपूर सहयोग करेंगे.'अमेरिका ने ईरान को युद्ध में हराया और पूरी तरह से कर दिया नष्ट'अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान को "पराजित और पूरी तरह से नष्ट" कर दिया है, साथ ही उन्होंने अन्य देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य की देखभाल करने का आग्रह किया. ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि, संकरे मार्ग से तेल प्राप्त करने वाले देशों को महत्वपूर्ण निकासी मार्ग (होर्मुज जलडमरूमध्य) का ध्यान रखना चाहिए, जबकि अमेरिका यह सुनिश्चित करने के लिए "मदद और समन्वय" करेगा कि "सब कुछ सुचारू रूप से चले."खबर अभी अपडेट हो रही है...ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, "संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान को सैन्य, आर्थिक और हर तरह से पूरी तरह से हरा दिया है और नष्ट कर दिया है, लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से तेल प्राप्त करने वाले विश्व के देशों को उस मार्ग का ध्यान रखना होगा, और हम इसमें भरपूर मदद करेंगे!" उन्होंने आगे कहा कि, "अमेरिका उन देशों के साथ समन्वय भी करेगा ताकि सब कुछ जल्दी, सुचारू रूप से और अच्छे से हो सके."होर्मुज की सुरक्षा के लिए भेजेंगे युद्धपोत- ट्रंपबता दें कि ईरान के खर्ग द्वीप पर हमले की घोषणा के एक दिन बाद ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को समाप्त करने के अमेरिकी प्रयासों में अन्य देशों से शामिल होने का आह्वान किया. एक अन्य पोस्ट में, ट्रंप ने कहा कि कई देश होर्मुज जलडमरूमध्य को जहाजों के आवागमन के लिए खुला रखने के लिए युद्धपोत भेजेंगे. ट्रंप ने कहा कि, "ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की कोशिश से प्रभावित कई देश, संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ मिलकर, जलडमरूमध्य को खुला और सुरक्षित रखने के लिए युद्धपोत भेजेंगे."अमेरिका करता रहेगा हमले- राष्ट्रपति ट्रंपट्रंप ने उम्मीद जताई है कि चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन के अलावा कई अन्य देश इस क्षेत्र में अपने जहाज भेजेंगे. उन्होंने कहा कि, "इस दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका तटरेखा पर लगातार बमबारी करता रहेगा और ईरानी नौकाओं और जहाजों को लगातार नष्ट करता रहेगा."