
सुप्रीम कोर्ट में याचिका में दावा, SIR मामले में ममता बनर्जी का पेश होना कानूनन गलत
Published at : 2026-02-08 18:00:00
सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का व्यक्तिगत रूप से पेश होना संवैधानिक रूप से अनुचित और कानूनी तौर पर गलत था। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि यह मामला राज्य शासन और चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र से संबंधित है, न कि व्यक्तिगत विवाद से। ममता बनर्जी 4 फरवरी को शीर्ष अदालत में बहस करने वाली पहली सेवारत मुख्यमंत्री बनी थीं।