
US Israel Iran War LIVE Updates: इजरायल-अमेरिका-ईरान युद्ध का आज 13वां दिन, जानिए यहां के ताजा हालात
Published at : 2026-03-12 00:16:58
US Israel Iran War LIVE Updates: इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को अब 12 दिन हो चुके हैं. 28 फरवरी को शुरु हुए इस जंग ने अब पूरे मिडिल ईस्ट इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है. इस युद्ध शुरू होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि इस अभियान का मकसद ईरान को परमाणु शक्ति बनने से रोकना है. लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ईरान के सभी परमाणु ठिकाने पूरी तरह नष्ट हुए हैं या नहीं. वहीं ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने बुधवार (11 मार्च) को उस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि ईरान अमेरिका और उसकी सेना पर पहले हमला करने की योजना बना रहा था. उनके मुताबिक इस तरह की बातों का इस्तेमाल अमेरिका की कार्रवाई को सही साबित करने के लिए किया जा रहा है. उन्होंने अमेरिका द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ (Operation Epic Fury) अभियान को ‘ऑपरेशन एपिक मिस्टेक’ तक करार दिया. आज (12 मार्च) युद्ध का 13वां दिन है. यहां पढ़िए इस युद्ध से जुड़े सारी लाइव अपडेट्स... यह भी पढ़ें- लेबनान बॉर्डर से ग्राउंड रिपोर्ट, पहाड़ियों के पीछे छिपे हिजबुल्ला के घातक हथियार, इजराइल के लिए बढ़ी चुनौती