
'रेलवे में शराब और धूमपान जैसे विज्ञापनों पर रोक', अश्विनी वैष्णव बोले- कानून का पालन करना होगा जरूरी
Published at : 2026-03-28 20:30:14
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे ने विज्ञापन और ब्रांडिंग पहलों के जरिए गैर-किराया राजस्व कमाने के लिए नीतियां बनाई हैं, लेकिन कानून की नजर में आपत्तिजनक विज्ञापन, जैसे कि शराब, तंबाकू और धूमपान से जुड़े विज्ञापन प्रदर्शित करना प्रतिबंधित है।