
'पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ मारे जाते, 3.5 करोड़ लोगों ने...', भारत-पाकिस्तान युद्ध पर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Published at : 2026-02-25 04:33:58
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार रात (24 फरवरी 2026) को कांग्रेस के जॉइंट सेशन में दिए स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में एक बार फिर विदेश नीति की बड़ी सफलता का दावा किया. उन्होंने कहा कि अपने दूसरे कार्यकाल के पहले 10 महीनों में उन्होंने 8 युद्ध खत्म किए, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच का संघर्ष भी शामिल है. ट्रंप ने दावा किया कि यह संघर्ष न्यूक्लियर वॉर में बदल सकता था, लेकिन उनकी मध्यस्थता से रुक गया.