भारत और कनाडा नियुक्त करेंगे संपर्क अधिकारी, डोभाल और कनाडाई NSA की वार्ता में बनी सहमति

भारत और कनाडा नियुक्त करेंगे संपर्क अधिकारी, डोभाल और कनाडाई NSA की वार्ता में बनी सहमति

Published at : 2026-02-08 19:32:09
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और कनाडा की एनएसए नथाली ड्रोइन ने मुलाकात की। दोनों देशों ने सुरक्षा और कानून-प्रवर्तन संपर्क अधिकारी नियुक्त करने पर सहमति जताई। ये अधिकारी द्विपक्षीय संचार को सुव्यवस्थित करेंगे और फेंटेनाइल जैसे ड्रग्स व संगठित अपराध पर जानकारी साझा करेंगे।