'अगर मैं व्हाइट हाउस में न होता तो लियो वेटिकन...', आखिर डोनाल्ड ट्रंप ने पोप पर क्यों बोला हमला?

'अगर मैं व्हाइट हाउस में न होता तो लियो वेटिकन...', आखिर डोनाल्ड ट्रंप ने पोप पर क्यों बोला हमला?

Published at : 2026-04-13 03:31:47
Donald Trump Slams Leo Pope: डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि वे वही काम कर रहे हैं, जिसके लिए अमेरिकी जनता ने उन्हें भारी बहुमत से चुना है. इसी दौरान ट्रंप ने पोप लियो के चयन को लेकर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि पोप लियो का नाम पहले कभी प्रमुख रूप से चर्चा में नहीं था और उनका चयन अचानक हुआ है. ट्रंप का इशारा इस ओर था कि उन्हें इसलिए चुना गया क्योंकि वे अमेरिकी हैं, ताकि चर्च और ट्रंप प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल बनाया जा सके.