US-Israel Iran War News Live Updates: अमेरिका से जंग के बीच मोजतबा खामेनेई बने ईरान के सर्वोच्च नेता, इजरायल ने तेहरान पर की बमबारी

US-Israel Iran War News Live Updates: अमेरिका से जंग के बीच मोजतबा खामेनेई बने ईरान के सर्वोच्च नेता, इजरायल ने तेहरान पर की बमबारी

Published at : 2026-03-09 01:58:40
US Israel Iran War News Live Updates: अमेरिका और इजरायल के ईरान में हमलों ने पूरे मध्य पूर्व को युद्ध की आग में झोंक दिया है. अमेरिका और इजरायल मिलकर अभी भी ईरान में जमकर बमबारी कर रही हैं. इस युद्ध का आज 10वां दिन है. 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर अचानक से हमला कर दिया. जिसमें अब तक 1500 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. इनमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का नाम भी शामिल है. जबकि खामेनेई के परिवार के कई सदस्य भी इन हमलों में मारे जा चुके हैं. इस बीच खेमेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया है.