
मुंबई में 18 दिसंबर से होगी वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस, उद्घाटन सत्र को मोहन भागवत करेंगे संबोधित
Published at : 2026-10-08 21:22:59
दुनियाभर के हिंदू नेतृत्व, विचारकों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों का वैश्विक समागम वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस (डब्ल्यूएचसी) 2026 इस बार मुंबई में होगा। तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन 18 से 20 दिसंबर तक बांद्रा-कुर्ला काम्प्लेक्स स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा।