गोलीबारी से दहला अमेरिका का आयोवा, संदिग्ध ने 6 लोगों को उतारा मौत के घाट; खुद भी दी जान

गोलीबारी से दहला अमेरिका का आयोवा, संदिग्ध ने 6 लोगों को उतारा मौत के घाट; खुद भी दी जान

Published at : 2026-06-02 03:18:27
Lowa Shooting: अमेरिका में एक बार फिर से गोलीबारी की घटना सामने आई है. इस बार अमेरिकी राज्य आयोवा के मस्कटाइन में कई स्थानों पर सिलसिलेवार गोलीबारी हुई है. जिसमें एक संदिग्ध समेत 7 लोगों के मारे जाने की खबर है. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि आयोवा में हुई गोलीबारी 'घरेलू विवाद' के कारण हुई थी, और सभी पीड़ित "मृत संदिग्ध के परिवार के सदस्य" माने जा रहे हैं. संदिग्ध की हुई पहचान मस्कटाइन पुलिस ने संदिग्ध की पहचान 52 वर्षीय रयान विलिस मैकफारलैंड के रूप में की है. वह मस्कटाइन का रहने वाला था. पुलिस का कहना है कि उसने स्वयं को गोली मार ली. जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने एक बयान में कहा कि मस्कटाइन काउंटी संयुक्त संचार केंद्र को दोपहर लगभग 12:12 बजे 210 पार्क एवेन्यू में गोलीबारी की सूचना मिली. उसके बाद पुलिस बल और आपातकालीन चिकित्सा कर्मियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया. घर के अंदर मिले चार लोगों के शव जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो उन्होंने घर के अंदर से 4 लोगों के शव बरामद किए. वारदार तो अंजाम देने के बाद संदिग्ध रयान विलिस मैकफारलैंड मौके से फरार हो गया. हालांकि थोड़ी देर बाद पुलिस ने उसे रिवरफ्रंट ट्रेल के पास पैदल पुल के नजदीक ढूंढ लिया. पुलिस से बातचीत के दौरान मैकफारलैंड ने खुद को भी गोली मार ली. पुलिस ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पुलिस ने दो और शव बरामद किए. इनमें से एक शव 1509 मिल स्ट्रीट के घर से जबकि दूसरा शव 808 ग्रैंडव्यू एवेन्यू स्थित एक दुकान से बरामद किया गया. दोनों लोगों की मौत गोली लगने से हुई थी. खबर अभी अपडेट हो रही है...