
देश की गैर-जीवाश्म बिजली क्षमता 272 गीगावाट के पार, भारत-ब्रिटेन के बीच ऑफशोर विंड टास्कफोर्स की शुरुआत
Published at : 2026-02-18 20:30:00
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को कहा कि भारत की गैर-जीवाश्म आधारित विद्युत उत्पादन क्षमता 272 गीगावाट से अधिक हो गई है। इसमें 141 गीगावाट सौर तथा 55 गीगावाट पवन ऊर्जा शामिल है। उन्होंने भारत-ब्रिटेन ऑफशोर विंड टास्कफोर्स (अपटतीय पवन ऊर्जा कार्यबल) की शुरुआत के मौके पर यह जानकारी दी।