बलूचिस्तान में घर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला, महिला समेत दो की मौत; 12 वर्षीय बच्चा अगवा

बलूचिस्तान में घर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला, महिला समेत दो की मौत; 12 वर्षीय बच्चा अगवा

Published at : 2026-09-29 19:10:10
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हिंसा की एक और घटना सामने आई है। केच जिले के बुलेदा इलाके में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने एक घर पर रॉकेट लॉन्चर और गोलीबारी से हमला कर दिया। हमले में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हमलावर जाते समय 12 वर्षीय एक बच्चे को कथित तौर पर अगवा कर ले गए। बच्चे का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।