इजरायल ने भारत से मांगी मदद? जयशंकर से ईरान के खिलाफ एकजुट होने की अपील, होर्मुज का लिया नाम
Published at : 2026-04-14 12:36:05
पश्चिम एशिया संघर्ष से चिंतित भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजरायली और ऑस्ट्रेलियाई समकक्षों से फोन पर बात की। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। जयशंकर ने बताया कि मंगलवार दोपहर इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार के साथ टेलीफोन पर बातचीत हुई।