
AI के जिम्मेदार उपयोग के लिए सर्वाधिक संकल्प लेकर बनाया विश्व रिकॉर्ड, अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा
Published at : 2026-02-18 20:30:00
भारत ने एआइ के जिम्मेदार उपयोग के लिए सर्वाधिक संकल्प लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल, एआई जिम्मेदारी अभियान के तहत 24 घंटे में प्राप्त सबसे अधिक संकल्प के लिए भारत को गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड दिया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को यह घोषणा की।