तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ

तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ

Published at : 2026-04-03 11:09:09

ईरान से कच्चे तेल ले जा रहे एक ईरान के टैंकर ने अपनी यात्रा में बदलाव किया है. बताया जा रहा है कि यह जहाज तेल लेकर भारत के लिए चला था, लेकिन अब चीन जा रहा है. माना जा रहा है कि अचानक से रास्ता बदलने की वजह भुगतान से जुड़े मुद्दे हैं.

इस जहाज का अफ्रामैक्स टैंकर पिंग शुन है. इसे साल 2002 में बनाया गया था. साल 2025 में अमेरिका ने इस पर बैन लगा दिया था. यह ईरान से गुजरात के वाडिनार की ओर तेल लेकर चला था. अगर यह काग्रो भारत पहुंच जाता तो यह लगभग 7 सालों में देश की पहली ईरान कच्चे तेल की खरीद होती.