अमेरिका के सताए इस देश में भारत बन गया मसीहा, रोज 400 लोगों दे रहे दुआएं, मंत्री बोले ‘भाईचारे का सबूत’

अमेरिका के सताए इस देश में भारत बन गया मसीहा, रोज 400 लोगों दे रहे दुआएं, मंत्री बोले ‘भाईचारे का सबूत’

Published at : 2026-07-04 12:23:18
अमेरिकी पाबंदियों और भीषण आर्थिक तंगी की मार झेल रहे वेनेजुएला पर जब कुदरत ने कहर ढाया, तो पूरी दुनिया ने उससे मुंह मोड़ लिया. संकट की इस घड़ी में भारत एक असली मसीहा बनकर सामने आया है. वेनेजुएला में 24 जून को आए विनाशकारी भूकंप में जहां 2300 से ज्यादा लोगों की जान चली गई, वहीं मलबे के बीच भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के तहत रातों-रात एक ऐसा हाई-टेक फील्ड हॉस्पिटल खड़ा कर दिया है, जिसे खुद आंखों से देखकर वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल भावुक हो उठे और इसे भारत के अटूट भाईचारे का सबसे बड़ा सबूत बता दिया.