
अमेरिका-ईरान के बीच होने जा रहा समझौता! आखिर ट्रंप ने क्यों टाल दिया हमला? खुद बताई वजह
Published at : 2026-05-19 01:53:22
Iran-America Tension: अमेरिका और ईरान के बीच राहत भरी खबर हो सकती है। ट्रंप ने ईरान पर हमले करने की तैयारी कर ली थी। इसी बीच ट्रंप ने ईरान पर हमला करना टाल दिया है। ट्रंप ने दावा किया है कि खाड़ी देशों ने ईरान पर हमला न करने की अपील की थी। खाड़ी देशों का कहना है कि गंभीर वार्ता चल रही है और उनके विचार में, महान नेताओं और सहयोगियों के रूप में एक समझौता हो जाएगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हम कल ईरान पर एक बड़ा हमला करने की तैयारी कर रहे थे। मैंने इसे कुछ समय के लिए टाल दिया है, उम्मीद है शायद हमेशा के लिए, लेकिन संभव है कि कुछ समय के लिए, क्योंकि हमने ईरान के साथ बहुत महत्वपूर्ण बातचीत की है और हम देखेंगे कि इसका क्या नतीजा निकलता है। इसकी वजह है कि दूसरे देशों ने संपर्क करके हमला टालने की अपील की थी। किन देशों ने की अपील? ट्रंप ने कहा कि सऊदी अरब, कतर, यूएई और कुछ अन्य देशों ने मुझसे पूछा कि क्या हम इसे दो या तीन दिनों के लिए टाल सकते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वे समझौते के बहुत करीब हैं। और अगर हम ऐसा कर पाते हैं और ईरान के हाथ में कोई परमाणु हथियार नहीं जाता है, तो मुझे लगता है कि अगर वे संतुष्ट होते हैं, तो हम भी शायद संतुष्ट हो जाएंगे। यह भी पढ़ें: अमेरिका में नमाज के बाद बड़ा हमला, मस्जिद के बाहर 3 लोगों की मौत, नाबालिग हमलावरों ने खुद को भी उड़ाया समझौते में क्या होगा? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर 'ट्रुथ सोशल' पोस्ट में लिखा कि खाड़ी देशों का कहना है कि महान नेताओं और सहयोगियों के रूप में, एक समझौता हो जाएगा, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ-साथ मध्य पूर्व और उससे परे के सभी देशों को स्वीकार्य होगा। इस समझौते में, महत्वपूर्ण रूप से, ईरान को कोई परमाणु हथियार नहीं दिए जाएंगे। #WATCH | US President Donald Trump says, "...I put it (attack on Iran) off for a little while, hopefully maybe forever, but possibly for a little while because we've had very big discussions with Iran and we'll see what they amount to. I was asked by Saudi Arabia, Qatar, UAE and... https://t.co/q2qVNckfBY pic.twitter.com/g1FWpQhtUn — ANI (@ANI) May 18, 2026 अब क्या होगा? ट्रंप आगे लिखते हैं कि खाड़ी देशों के नेताओं के सम्मान के आधार पर, मैंने युद्ध सचिव, पीट हेगसेथ, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष, जनरल डैनियल केन और अमेरिकी सेना को निर्देश दिया है कि हम कल ईरान पर निर्धारित हमला नहीं करेंगे, बल्कि उन्हें यह भी निर्देश दिया है कि वे किसी भी क्षण ईरान पर पूर्ण, बड़े पैमाने पर हमले के लिए तैयार रहें। यदि कोई स्वीकार्य समझौता नहीं हो पाता है, तो कृपया सूचित करें। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद! यह भी पढ़ें: UAE के बराकाह परमाणु संयंत्र पर हमले को लेकर भारत ने जताई चिंता, सभी पक्षों से की संयम बरतने की अपील