जापान में तूफान जांगमी का कहर 9 घायल, 47 हजार से ज्यादा घरों की बिजली गुल
Published at : 2026-06-02 13:57:40
जापान में उष्णकटिबंधीय तूफान जांगमी (जापान में टाइफून नंबर-6) से सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसकी वजह से मंगलवार दोपहर नौ लोग घायल हो गए, जबकि ओकिनावा और कागोशिमा में 47,000 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।