Texas में होगी Quad Energy Security Forum की पहली बैठक, मनोहर लाल लेंगे हिस्सा

Texas में होगी Quad Energy Security Forum की पहली बैठक, मनोहर लाल लेंगे हिस्सा

Published at : 2026-09-15 00:42:00
(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 14 सितंबर अमेरिका के टेक्सास में जी20 देशों के ऊर्जा मंत्रियों की बैठक से इतर क्वाड ईंधन सुरक्षा फोरम की पहली बैठक होगी, जिसमें केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल भी हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर की मेजबानी में हुई क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद मई में नयी दिल्ली में ईंधन सुरक्षा फोरम की घोषणा की गई थी। इसका मकसद इस समूह को भविष्य में ऊर्जा से जुड़े झटकों से बचाना था। अमेरिकी ऊर्जा विभाग में उपमंत्री जेम्स पी डैनली ने सोमवार को कहा, “इस हफ्ते टेक्सास में ‘क्वाड ईंधन सुरक्षा फोरम’ की बैठक होगी, जो इसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है; यह इस बात का सबूत है कि हम पूरे क्षेत्र में भविष्य के लिए ईंधन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” उन्होंने कहा, “यह एक ऐसा विषय है, जिस पर दुनिया भर में सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। और ऑस्ट्रेलिया, भारत तथा जापान जैसे सहयोगियों के लिए, हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि बाजार में उतार-चढ़ाव और आपूर्ति में आई रुकावटें उनके आर्थिक विकास या लोगों की खुशहाली एवं समृद्धि में बाधा न बनें।