23 से 29 मार्च तक 7 राशियों का अच्छा समय:मेष राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ेंगे, कर्क और कन्या राशि को मिल सकती है प्रमोशन की खबर
Published at : 2026-03-22 23:30:00
23 तारीख को चंद्रमा वृष राशि में रहेगा। इसके बाद मिथुन और कर्क राशि से गुजरते हुए 29 तारीख को सिंह राशि में रहेगा। इन दिनों चंद्रमा पर मंगल, गुरु, शनि, और राहु-केतु का प्रभाव पड़ेगा। इन ग्रह-स्थितियों के चलते मेष राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ेंगे और कारोबार में बदलाव से फायदा मिल सकता है। मिथुन राशि वालों का नेटवर्क मजबूत हो सकता है। कामकाज भी बढ़ने के योग हैं। कर्क और कन्या राशि वालों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है। धनु राशि के स्टूडेंट्स और युवाओं को करियर से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कुंभ राशि वालों की प्रापर्टी और कामकाज में सुधार के योग बनेंगे। मीन राशि के लोगों को बिजनेस में नई गति और मार्केटिंग से फायदा मिल सकता है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता मेष -पॉजिटिव- इस सप्ताह अनुभवी और सकारात्मक सोच वाले लोगों का साथ आपके लिए मददगार रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में समाधान ढूंढने की क्षमता बढ़ेगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी। संतान के भविष्य को लेकर बनाई गई योजनाओं को साकार करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों में खर्च बढ़ने से परेशानी हो सकती है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें। गुस्से और चिड़चिड़ेपन पर काबू रखें। घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनकी उचित देखभाल करना आपका दायित्व है। व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। पिछले कुछ समय में जो परिवर्तन किए हैं, उनका उचित परिणाम मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। परंतु इसके लिए लगातार मेहनत भी करनी होगी। लव- घर में शांतिपूर्ण व्यवस्था रहेगी। प्रेम संबंधों को विवाह तक पहुंचाने की योजनाओं में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। स्वास्थ्य- ज्यादा भीड़-भाड़ और उमस वाली जगहों पर जाने से बचें। इंफेक्शन की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7 वृष - पॉजिटिव- इस सप्ताह अपने जरूरी कामों को प्राथमिकता पर रखें और योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दें। निश्चित ही अच्छी कामयाबी मिलेगी। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपके काम आएगा। संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नेगेटिव- किसी करीबी संबंधी के वैवाहिक जीवन में अलगाव की स्थिति बनने से चिंता रहेगी। अपने गुस्से और कटु वाणी पर नियंत्रण रखें। युवा वर्ग अपने करियर पर ज्यादा फोकस रखे। अगर कहीं से पैसा उधार लिया है, तो उसे समय पर चुकाने की कोशिश करें। व्यवसाय- व्यवसाय के अधिकतर काम फोन के जरिए ही पूरे हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खाद्य पदार्थों से जुड़े कारोबार में उचित लाभ होने की संभावना है। अगर किसी नए काम को लेकर प्रयास चल रहे हैं, तो उसके अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। लव- वैवाहिक संबंध खुशनुमा रहेंगे। परिवारजनों के आपसी सहयोग से घर का माहौल सुखद बना रहेगा। युवाओं की मित्रता में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना जरूरी है। अगर परिवार में कोई सदस्य बीमार है, तो उनका अतिरिक्त ध्यान रखना होगा। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1 मिथुन - पॉजिटिव- किसी खास व्यक्ति से मिलने का प्रयास कर रहे हैं, तो इस सप्ताह बात बन सकती है। अचानक कोई उलझा हुआ काम भी सुलझ जाएगा। आपका आशावादी और खुशमिजाज व्यक्तित्व तरक्की में सहायक होगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में और निकटता आएगी। नेगेटिव- संबंधियों अथवा बाहरी लोगों के साथ मेलजोल करते समय अपने व्यवहार में सौम्यता और शालीनता बनाए रखें। किसी महत्वपूर्ण वस्तु को कहीं रखकर भूल जाने से तनाव हो सकता है। हालांकि चिंता न करें, वस्तु घर पर ही मिल सकती है। व्यवसाय- कारोबार में अपने नेटवर्क को मजबूत करने पर ध्यान देना होगा। सहकर्मियों के साथ विवाद को बढ़ने न दें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। थोड़ी सावधानी रखने से आपके सभी काम बिना रुकावट पूरे होते जाएंगे। नौकरी में आपको किसी मामले में समझौता करना पड़ सकता है। लव- वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण और खुशनुमा रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात सुखद रहेगी। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसी समस्या से राहत पाने के लिए आयुर्वेद का सहारा लें। कुछ समय अपने लिए भी निकालना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5 कर्क - पॉजिटिव- अनुभवी लोगों से मिली कोई अच्छी सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप कोई भी काम करने से पहले उसके हर पहलू पर विचार करें। इससे तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। साथ ही आपका आत्मविश्वास भी मजबूत रहेगा। नेगेटिव- किसी करीबी संबंधी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। लेकिन गुस्से और आवेश की बजाय शांत नजरिया रखने से समाधान जल्दी मिलेगा। युवा वर्ग को मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलने से तनाव हो सकता है। यह समय धैर्य और संयम रखने का है। व्यवसाय- व्यवसाय के विस्तार से जुड़ी नई जानकारियां पाने के लिए मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों में समय दें। महिलाएं अपने कारोबार को लेकर भरपूर मेहनत करेंगी और फायदा भी उठाएंगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग हैं। ऑफिस के काम से किसी टूर पर भी जाना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी में रोमांटिक संबंध रहेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें। स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और सही खानपान से कुछ समय से चल रही शारीरिक परेशानी में आराम मिलेगा। खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- क्रीमी व्हाइट, भाग्यशाली अंक- 2 सिंह - पॉजिटिव- इस सप्ताह आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। आय का कोई नया स्रोत बनने की संभावना है। परिवार के साथ शापिंग और मनोरंजन में खुशनुमा समय बीतेगा। नेगेटिव- बिना अनुभव के कोई नया काम न करें। किसी मुश्किल या अनिर्णय की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। किसी घनिष्ठ व्यक्ति से जुड़ी अनहोनी खबर से मन उदास रह सकता है। व्यवसाय- व्यवसाय में फिलहाल वर्तमान स्थिति पर ध्यान केंद्रित रखें। नए व्यवसाय से जुड़ी जानकारियां हासिल करना जरूरी है। दूर-दराज के क्षेत्रों से ऑर्डर पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। अपने संपर्क सूत्रों को और मजबूत करें। लव- दांपत्य जीवन में अच्छा तालमेल रहेगा और घर में सुखद माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। एक्सरसाइज और योग इसका अच्छा उपाय है। भाग्यशाली रंग- पिंक, भाग्यशाली अंक- 8 कन्या - पॉजिटिव- इस सप्ताह उन्नति से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा। विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहेंगे और उचित परिणाम भी पाएंगे। नेगेटिव- गलत बात का विरोध करने से लोग बेवजह आपके खिलाफ हो सकते हैं। हर काम गंभीरता और समझदारी से करें। थोड़ी सी लापरवाही का नतीजा भारी पड़ सकता है। किसी रिश्तेदार के स्वास्थ्य को लेकर तनाव रहेगा। व्यवसाय- कुछ समय से आप व्यापार में जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। अब इसके सकारात्मक परिणाम मिलने लगेंगे। कारोबार के विस्तार से जुड़ी नई योजनाएं भी बनेंगी। परंतु पार्टनरशिप के कामों में कुछ मतभेद की स्थिति रह सकती है। लव- पारिवारिक सुख-शांति में बढ़ोतरी होगी। घर में किसी मांगलिक अवसर की योजना भी बन सकती है। स्वास्थ्य- कमर और पेट में दर्द की स्थिति रह सकती है। इस दौरान वाहन भी सावधानी से चलाएं। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9 तुला - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। भविष्य से जुड़ी कोई योजना बन सकती है, जो लाभदायक साबित होगी। आपके हाथ आई किसी भी उपलब्धि को हासिल करने में देर न करें। आपका व्यक्तित्व और प्रभावशाली वाणी दूसरों पर अच्छी छाप छोड़ेंगे। नेगेटिव- किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास न करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस रखें, क्योंकि चंचलता और लापरवाही उन्हें लक्ष्य से भटका सकती है। बिना सोचे-समझे कोई रिस्क न लें और न ही किसी को उधार दें। व्यवसाय- व्यवसायिक कामों के लिए समय बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। फिर भी किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात और उसकी सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। कार्यक्षेत्र में किए गए बदलावों का परिणाम निकट भविष्य में मिलेगा। नौकरी में किसी सहयोगी की मदद से आप अपना टारगेट हासिल कर लेंगे। लव- परिवारजनों का आपसी सामंजस्य घर में सुख-शांति बनाए रखेगा। प्रेमी-प्रेमिका आपसी नजदीकियां बनाए रखने के लिए एक-दूसरे को समझने का प्रयास करें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। फिर भी स्वास्थ्य से जुड़े नियमों का पालन करना जरूरी है। नियमित व्यायाम और योग करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3 वृश्चिक - पॉजिटिव- इस राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह खास रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से लंबे समय से चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। आपकी इच्छाशक्ति और रचनात्मकता में सुधार आएगा। संपर्कों का दायरा बढ़ेगा, जो भविष्य में आर्थिक मजबूती देगा। नेगेटिव- पारिवारिक अथवा सामाजिक मामलों में अपने फैसलों को ही सर्वोपरि न रखें। दूसरों के विचारों पर भी ध्यान दें। घर में संबंधियों के आगमन से कुछ खास काम रुक सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई में व्यवधान आने से तनाव में रहेंगे। व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ नए संपर्क बनेंगे, जो प्रभावी साबित होंगे। लेकिन किसी भी डील के समय सावधानी बरतना जरूरी है। मशीनरी और टेक्निकल कामों से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों पर उच्चाधिकारियों का दबाव रह सकता है। लव- जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, इससे आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। युवा लोग प्रेम प्रसंगों में उलझने से बचें। स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य की बिगड़ती सेहत को लेकर लापरवाही न करें। उचित इलाज और देखभाल जरूरी है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6 धनु - पॉजिटिव- इस राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सफलता दिलाने वाला रहेगा। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा और आपसी विचारों का आदान-प्रदान कई समस्याओं को सुलझाएगा। विद्यार्थियों और युवाओं को करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। नेगेटिव- खर्च करते समय अपने बजट को नजरअंदाज न करें। दूसरों की सहायता करने के साथ-साथ अपने निजी कामों पर भी ध्यान दें, वरना अपने ही काम अधूरे रह जाएंगे। किसी से मदद का वादा करते समय अपनी क्षमता का भी ध्यान रखें। व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा। कर्मचारियों और स्टाफ की वजह से स्थिति बेहतर बनी रहेगी। लेकिन फिलहाल वर्तमान कामों पर ही फोकस रखें। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। सरकारी नौकरी वालों को काम की अधिकता के कारण अतिरिक्त ड्यूटी करनी पड़ सकती है। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलने से तनाव और डिप्रेशन हावी रह सकता है। ध्यान और मेडिटेशन आपको मानसिक रूप से सकारात्मक बनाएगा। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4 मकर - पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह स्थिति ऐसी बन रही है कि राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। परिवार से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिल जाएगा। युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर से जुड़ी गतिविधियों को गंभीरता से लेगा। नेगेटिव- मीडिया और नई टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारियां हासिल करने पर ध्यान दें। समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी है। बच्चों के साथ व्यवहार करते समय उनके नजरिये को भी समझें। ननिहाल पक्ष से संबंधों में मधुरता बनाए रखें। व्यवसाय- कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए मीडिया और मार्केटिंग से जुड़ी जानकारियां बढ़ाना जरूरी है। व्यापार में एडवर्टाइजमेंट बढ़ाने से कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के काम सावधानी से करें। नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त काम का दबाव बना रहेगा। लव- पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। किसी मित्र से तोहफा या सरप्राइज मिल सकता है। युवाओं की दोस्ती में और निकटता आएगी। स्वास्थ्य- मौसम और पोलूशन से अपना बचाव रखें। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1 कुंभ - पॉजिटिव- व्यक्तिगत मामलों को लेकर कुछ अच्छी प्लानिंग होगी। अनुभवी लोगों के साथ रहने से सकारात्मक अनुभव मिलेंगे। प्रापर्टी से जुड़ा कोई काम पूरा करने के लिए समय अच्छा है। युवाओं को अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव- पैसे के लेनदेन में कोई गलती होने से नुकसान हो सकता है। इसका असर रिश्तों पर भी पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें और व्यवहार कुशल बने रहें। अपने ऊपर जरूरत से ज्यादा जिम्मेदारियां न लें। व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यप्रणाली में बदलाव लाने से स्थिति में सुधार आएगा। कुछ नए कामों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। आपका व्यापारिक नजरिया तरक्की में सहायक रहेगा। नौकरी में बॉस या अधिकारियों से किसी बात पर उलझने के बजाय संयम रखें। लव- परिवार में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। इससे आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी। युवाओं की दोस्ती में कुछ कटुता आ सकती है। स्वास्थ्य- एलर्जी और खांसी-जुकाम जैसी समस्या हो सकती है। गरिष्ठ भोजन से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- स्लेटी, भाग्यशाली अंक- 9 मीन - पॉजिटिव- परिवार के रखरखाव को लेकर कुछ योजनाएं बनेंगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की महत्वपूर्ण सलाह फायदेमंद रहेगी। अपनी सोच सकारात्मक और संतुलित बनाने के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय दें। इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। नेगेटिव- नजदीकी संबंधों में वहम की स्थिति टकराव ला सकती है। कोई परेशानी आने पर शांतिपूर्वक समाधान निकालने का प्रयास करें। समय के अनुसार खुद में बदलाव लाने की जरूरत है। व्यवसाय- आपकी योजनाएं और कार्यक्षमता बिजनेस को नई गति देंगी। आप मार्केटिंग से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें। किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से नुकसान हो सकता है। अगर आंतरिक व्यवस्था में बदलाव की योजना है, तो वास्तु के नियमों को भी ध्यान में रखें। लव- परिवारजनों के साथ हंसी-खुशी का समय बीतेगा। सप्ताहांत में किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- गिरने या किसी वस्तु से चोट लगने की आशंका है। वाहन भी सावधानी से चलाएं। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5