
पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की गीदड़भभकी, बोले: भविष्य में कुछ हुआ तो कोलकाता होगा निशाना
Published at : 2026-04-04 18:31:29
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को भारत को चेताया कि भविष्य में अगर किसी भी प्रकार का दुस्साहस होता है तो जवाब कोलकाता में हमले से होगा. आसिफ ने लाहौर से करीब 130 किलोमीटर दूर अपने गृहनगर सियालकोट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अगर भारत ने इस बार हमें जिम्मेदार ठहराया और सैन्य ऑपरेशन की कोशिश की तो हम कोलकाता पर निशाना साधेंगे. भारत पर लगाए ये आरोप आसिफ का दावा है कि ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि भारत अपने लोगों या पाकिस्तानियों के जरिए एक झूठ भरे अभियान (फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन) की योजना बना रहा है. इसमें कुछ शवों को कहीं डाल कर यह कहा गया कि वे आतंकवादी थे और उन्होंने ऐसा-ऐसा किया है.’ हालांकि, उन्होंने अपने दावे के समर्थन में किसी तरह का सबूत नहीं दिया. गुरुवार को आसिफ ने कहा था कि किसी भी हमले पर पाकिस्तान की प्रक्रिया तेज और पूरी योजना के तहत होगी.