
देश के 10 राज्यों में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी; IMD ने कई राज्यों में जारी किया अलर्ट
Published at : 2026-02-22 00:00:01
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 22 से 24 फरवरी, 2026 के बीच देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की है। जिन राज्यों में बारिश की संभावना है उनमें जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना शामिल हैं।