
एलसीए एमके-1ए के बेड़े में शामिल होने का बेसब्री से इंतजार : वायुसेना उप प्रमुख
Published at : 2026-09-22 17:33:02
वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने बताया कि स्वदेशी लड़ाकू विमान एलसीए एमके-1ए में इंजन लगा दिए गए हैं और बेड़े में शामिल करने से पहले उनका परीक्षण चल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक-दो महीने में तकनीकी समस्याओं को सुलझा लिया जाएगा, जिसके बाद भारतीय वायुसेना को इन विमानों का बेसब्री से इंतजार है।