चिनाब को ब्यास नदी से जोड़ रहा भारत, इससे पाकिस्तान क्यों परेशान? IWT से क्या है कनेक्शन
Published at : 2026-09-29 16:32:54
भारत चिनाब नदी को ब्यास से जोड़ने की एक महत्वकांक्षी परियोजना पर काम कर रहा है। इसका नाम चिनाब-ब्यास लिंक टनल परियोजना है। इसे मई 2026 में मंजूरी दी गई थी। इसके तहत चंद्रा नदी के अतिरिक्त पानी को ब्यास बेसिन की ओर मोड़ा जाएगा। हालांकि, पाकिस्तान इस परियोजना का विरोध कर रहा है और इसे सिंधु जल संधि का उल्लंघन बता रहा है।