आज से सावन मास शुरू:शिव पूजा के साथ ही दान-पुण्य और शिव महापुराण का पाठ करें, मेष-वृश्चिक राशि के लोग शिवलिंग पर चढ़ाएं लाल फूल

आज से सावन मास शुरू:शिव पूजा के साथ ही दान-पुण्य और शिव महापुराण का पाठ करें, मेष-वृश्चिक राशि के लोग शिवलिंग पर चढ़ाएं लाल फूल

Published at : 2026-07-29 23:00:00
आज (30 जुलाई) सावन मास शुरू हो रहा है। इस महीने में शिवलिंग की पूजा खासतौर पर की जाती है। पूजा के साथ ही दान-पुण्य और शिव महापुराण का पाठ भी जरूर करना चाहिए। पूजा के बाद धन-अनाज का दान कर कर सकते हैं। सावन महीना 28 अगस्त तक रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, शिव पूजा करने पर भक्त का मन शांत होता है। नकारात्मक विचार दूर होते हैं। शिवपुराण में शिवलिंग पर चढ़ाई जाने वाली कई चीजों का बारे में बताया गया है। सभी चीजों का महत्व अलग-अलग है। यहां जानिए शिवलिंग पर कौन-कौन सी चीजें चढ़ा सकते हैं... भगवान शिव की पूजा में चंदन, बिल्व पत्र, दूध, सफेद वस्त्र खासतौर पर चढ़ाना चाहिए। इनके साथ ही अलग-अलग अनाज और फूल भी शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं। पूजा में ऊँ सांब सदाशिवाय नम: और ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जप कर सकते हैं। पूजा में चावल चढ़ाना न भूलें। ध्यान रखें चावल टूटे न हों। चावल को अक्षत कहा जाता है और अक्षत के बिना पूजा-पाठ अधूरे माने जाते हैं। शिव पूजा की काले तिल भी चढ़ाना चाहिए। वैसे काले तिल शनिदेव को खासतौर पर चढ़ाते हैं, लेकिन शिव पूजा में भी काले तिल चढ़ाने की मान्यता है। शिव जी को काले तिल चढ़ाने से कुंडली के शनि दोष भी शांत होते हैं। खड़े मूंग भी शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं। खड़े मूंग बुध ग्रह के दोषों को शांत करने के लिए दान करने की परंपरा है। शिवलिंग पर मूंग चढ़ाने से बुध के दोष शांत हो सकते हैं। शिवलिंग जौ भी चढ़ाना चाहिए। शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाने से घर में अन्न की कमी नहीं होती है। धन लाभ की कामना से शिवलिंग पर कमल के फूल चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से विचारों में पवित्रता आती है।