स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:हमें ऐसी पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए जो सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं
Published at : 2026-07-29 23:00:00
हमारे महापुरुषों ने शास्त्रों का अध्ययन करने की सलाह दी है, क्योंकि उनमें सनातन और शाश्वत जीवन-मूल्य बताए गए हैं। इसलिए रामायण, श्रीमद्भगवद्गीता, उपनिषद और योग वशिष्ठ जैसे ग्रंथों का नियमित अध्ययन करना चाहिए। इनके माध्यम से जीवन का सही मार्ग, नैतिकता और आत्मिक उन्नति का ज्ञान मिलता है। साथ ही, महापुरुषों के उपदेशों को सुनना भी लाभकारी है। यदि संभव हो, तो प्रतिदिन ऐसी पुस्तकों का अध्ययन करें जो सदाचार, सत्य, धर्म और सन्मार्ग की ओर चलने के लिए प्रेरित करती हैं। यही अभ्यास जीवन को सार्थक और सफल बनाता है। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए अच्छे विचार कैसे प्रकट होते हैं? आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।