कालाबाजारी ने बढ़ाई रसोई गैस सिलिंडरों की किल्लत, यूरिया उत्पादन बंद; हजारों होंटलों पर लगे ताले

कालाबाजारी ने बढ़ाई रसोई गैस सिलिंडरों की किल्लत, यूरिया उत्पादन बंद; हजारों होंटलों पर लगे ताले

Published at : 2026-03-12 00:56:36
रसोई गैस की किल्लत को लेकर व्याप्त आशंकाएं दूर नहीं हो रही हैं। दिल्ली हाई कोर्ट की कैंटीन में खाना देना बंद कर दिया गया है। अयोध्या में निशुल्क भोजन कराने वाली राम रसोई मंगलवार को घंटा भर पहले ही बंद करनी पड़ी थी। बुधवार को इसे अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया।