'खामेनेई से भी कट्टर...', मोजतबा के सुप्रीम लीडर बनने पर बोले एक्सपर्ट- उल्टा न पड़ जाए ईरान का दांव

'खामेनेई से भी कट्टर...', मोजतबा के सुप्रीम लीडर बनने पर बोले एक्सपर्ट- उल्टा न पड़ जाए ईरान का दांव

Published at : 2026-03-09 02:15:26
ईरान की सत्ता में बड़ा बदलाव हो गया है. अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर बना दिया गया है. विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला अमेरिका से समझौते नहीं, बल्कि टकराव की राह चुनने का संकेत है. माना जा रहा है कि इससे मिडिल ईस्ट में जारी जंग और तेज हो सकती है.