
होर्मुज में फिर बढ़ा तनाव, ईरान ने अमेरिकी कर्मियों वाले जहाज पर दागे मिसाइल और ड्रोन; कई क्रू मेंबर घायल
Published at : 2026-09-17 03:41:57
US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम नहीं हो रहा है. दोनों देश होर्मुज में एक दूसरे के जहाजों और नौकाओं पर लगातार हमले कर रहे हैं. इस बीच खबर आई है कि ईरान ने एक बार फिर से होर्मुज के पास अमेरिकी कर्मचारियों वाले एक जहाज पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर दिया. अमेरिकी मीडिया की खबरों के मुताबिक, ये हमले इस हफ्ते की शुरुआत में किए गए. जहां होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के ड्रोन और एक मिसाइल ने अमेरिका के साथ अनुबंध वाले एक जहाज को निशाना बनाया. ईरानी हमले के बाद बढ़ा तनाव जानकारी के मुताबिक, ईरान के इस मिसाइल और ड्रोन हमले में चालक दल के कुई सदस्य मामूली रूप से घायल हो गए. इस हमले के बाद मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से तनाव बढ़ गया. बता दें यह घटना ऐसे समय में हुई है जब क्षेत्र में पिछले छह महीने से ज्यादा लंबे समय से जंग जारी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अनुमान है कि यह जंग 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनावों के बाद भी जारी रह सकती है. ईरानी हमले में कई क्रू मेंबर घायल मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों का हवाला देते हुए फॉक्स न्यूज ने बताया कि इस हमले में ईरान के चार ड्रोन और कम से कम एक मिसाइल का इस्तेमाल किया गया. खबरों के मुताबिक, एक मिसाइल सीधे उस जहाज से टकराई जिसे अमेरिका ने किराए पर लिया था; बताया जा रहा है कि यह जहाज रणनीतिक रूप से अहम समुद्री रास्ते से गुजर रहा था. खबर अभी अपडेट हो रही है...