
अपनी शर्त से पलटे राष्ट्रपति ट्रंप, जब्त ईरानी पैसे का करेंगे ये प्रयोग, आंतरिक कलह के बाद लिया फैसला
Published at : 2026-07-24 01:04:35
President Trump: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच शांति समझौता टूटने से दोनों के रिश्ते फिर तनावपूर्ण हो गए हैं. अमेरिका ने पहले जब्त ईरानी पैसे को रिलीज करने का फैसला लिया था. लेकिन अब राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे बदल दिया है. ट्रंप ने युद्ध में अमेरिका को हुए नुकसान की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है. ईरान युद्ध पर अमेरिका के करीब 37.5 अरब डॉलर काफी बजट खर्च हो चुका है. ट्रंप ने अमेरिकी संसद से करीब 90 अरब डॉलर और की मांग की थी. इस पर उन्होंने विरोधा पार्टी का विरोध झेलना पड़ा था. अब ट्रंप ने इस बजट की पूर्ति के लिए जब्त ईरानी पैसे पर नजर डालनी शुरू कर दी है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर किसी जहाज, माल या उससे जुड़े सामान को नुकसान होता है, तो उसकी भरपाई अमेरिका के नियंत्रण में मौजूद ईरान के फंड से की जाएगी. President Trump - 03:04 PM PST 07.23.26 - Truth Social Post "Please let this statement serve to represent, until further notice, that from this point forth, any and all damages done to Ships, Cargo, or anything related thereto, will be... pic.twitter.com/1OmQh8Gp6p — Commentary Donald J. Trump Posts From Truth Social (@TrumpDailyPosts) July 23, 2026 क्या बोले राष्ट्रपति ट्रंप? ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अगली सूचना तक यही व्यवस्था लागू रहेगी. उन्होंने कहा कि नुकसान कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसकी भरपाई ईरानी फंड से करना ही उचित और न्यायसंगत कदम होगा. कितनी ईरानी संपती जब्त है? अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की करीब 100 अरब डॉलर की संपत्ति दुनिया के अलग-अलग देशों में फ्रीज है और फिलहाल तेहरान उसके इस्तेमाल पर नियंत्रण नहीं रखता. ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरघची ने अमेरिकी प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका की आक्रामक नीति का उल्टा असर होगा और इससे हालात और बिगड़ सकते हैं.