
इंदौर में हादसा, पिता ने धूप से बचाने को खड़ी कार में बच्चे को बैठाया, जिंदा जलकर मौत
Published at : 2026-03-28 20:32:27
इंदौर के संजय ने डेढ़ माह पहले दिल्ली से जो स्विफ्ट कार खरीदी थी वह मासूम के लिए काल बन गई। साढ़े तीन साल का मासूम चिराग जिद करके पापा के साथ कार में निकला था। पिता ने कार खड़ी कर दोस्त के खराब वाहन को ठीक करने में मदद करने लगा।