सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश: उत्तराखंड में हेलीपैड अधिग्रहण याचिका पर जल्द फैसला करे हाई कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश: उत्तराखंड में हेलीपैड अधिग्रहण याचिका पर जल्द फैसला करे हाई कोर्ट

Published at : 2026-02-18 23:37:45
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को डेक्कन चार्टर्स प्राइवेट लिमिटेड की याचिका पर शीघ्र निर्णय लेने का निर्देश दिया है। यह याचिका गोविंद घाट स्थित कंपनी के निजी हेलीपैड के राज्य सरकार द्वारा बार-बार अस्थायी अधिग्रहण के खिलाफ दायर की गई है। शीर्ष अदालत ने हाई कोर्ट से नौ मार्च, 2026 से शुरू होने वाले सप्ताह में याचिकाओं को सूचीबद्ध कर दो महीने के भीतर फैसला सुनाने को कहा। आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर यह निर्देश महत्वपूर्ण है।